What is While Loop in Hindi? | While Loop क्या है?

While Loop in Hindi: इस लेख में हम आपको While Loop के बारे में बताने वाले हैं While Loop क्या है? While Loop की कार्य विधि क्या होती है? और वाइल लूप के उदाहरण के बारे में इस आर्टिकल में आपको विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी यदि अब वाइल लूप के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

वाइल लूप क्या है? (While Loop in Hindi)

While Loop एक ऐसी कंट्रोलर लूप है जिसमें, जब तक दी गई जानकारी या condition सत्य नहीं हो जाती है तब तक वाइल लूप में स्टेटमेंट लगातार Run होता रहता है।

यदि हम While Loop को साधारण भाषा में समझे तो यह एक ऐसा कंट्रोल स्ट्रक्चर है जिसका प्रयोग हम किसी भी प्रकार के Code को बार-बार एग्जीक्यूट करने अथवा Run करने के लिए किया जाता है।

दोस्तों सबसे पहले While Loop में कंडीशन की जांच करते हैं यदि कंडीशन सही होती है तो स्टेटमेंट को Run कर दिया जाता है यदि कंडीशन गलत होती है तो While Loop बंद कर दिया जाता है।

दोस्तों हम आपको बता दें कि While Loop को pre tested loop या फिर entry-controlled loop के नाम से भी जाना जाता है।

While Loop एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका प्रयोग किसी प्रोग्राम में खास स्टेटमेंट या ब्लॉक को बार-बार किसी निश्चित कंडीशन तक चलाने के लिए किया जाता है। वाइल लूप की यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक की While Loop की कंडीशन गलत साबित नहीं हो जाती है जब While Loop कंडीशन गलत होती है तो कंट्रोल वाइल लूप से बाहर आ जाता है तथा उसके बाद वाइल लूप के बाद होने वाले स्टेटमेंट को Run करना शुरू कर दिया जाता है।

While Loop का चित्र

While Loop का चित्र
While Loop का चित्र

While Loop का प्रयोग सभी सभी प्रोग्रामिंग भाषाओँ में लगभग एक जैसा ही किया जाता है.

While Loop का Syntax

while (test_expression)
{
   // statements
 
  update_expression;
}

While loop के दो प्रकार होते है- 

  • Update Expression
  • Test Expression

While Loop का उदाहरण

While Loop का उदाहरण कुछ इस प्रकार निम्नलिखित दिया गया है-

#include<stdio.h>  
int main(){    
int i=1;      
while(i<=10){      
printf("%d \n",i);      
i++;      	
}  
return 0;  
}    

आउटपुट:-

इस कोड में, main फ़ंक्शन लूप को प्रारंभ करता है जो 1 से 10 तक के संख्याओं को प्रिंट करता है। while लूप का उपयोग करके यह सुनिश्चित करता है कि जब तक i 10 से छोटा या बराबर है, तब तक लूप चलता रहता है। printf स्टेटमेंट का उपयोग संख्या को प्रिंट करने के लिए किया जाता है और i++ स्टेटमेंट से i की मान 1 बढ़ाई जाती है, जिससे अगले नंबर के लिए तैयारी होती है।

Ex-:

1
2
3
4
5
6
7
8
9
10

वाइल लूप की कार्यविधि

वाइल लूप की कार्यविधि निम्नलिखित दी गयी है-

  • वाइल लूप में सर्वप्रथम Condition को चेक किया जाता है
  • यदि Condition सही नहीं पाई जाती है तो While Loop को बंद कर दिया जाता है
  • यदि Condition सत्य (True) पाई जाती है तो While Loop की Body को निष्पादित करना किया जाता है
  • body को execute करने के बाद फिर से पहले स्टेप को दोहराया जाता है और यह प्रक्रिया तक लगातार चलती रहती है जब तक Condition असत्य नहीं पाई जाती है

Infinite While Loop क्या है?

Infinite While Loop उस स्थिति में होता है जब Condition प्रत्येक बार (true) सत्य होती है ऐसा 2 स्थितियों में हो सकता है-

  • statement का मौजूद ना होना.
  • गलत Condition का इस्तेमाल करना

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि While Loop क्या है? While Loop के उदाहरण और While Loop की कार्य विधि इसके अलावा Infinite While Loop क्या है? इसके बारे में भी जानकारी दी गई है हमें आशा है की While Loop के बारे में यह जानकारी आपको पसंद आई होगी यदि आपको जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

FAQs

Loop कितने प्रकार के होते हैं?

सी भाषा में Loop 3 प्रकार के होते हैं.

लूप के 3 प्रकार क्या हैं?

फॉर लूप, द व्हिल लूप और डू-व्हाइल लूप।

Also Read -:

Sharing Is Caring:

मैं एक हिंदी ब्लॉगर हूँ, मेरा नाम हरपाल प्रजापति है और यहाँ पर हम इंटरनेट, कंप्यूटर, टेक्नोलॉजी और गेमिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और अपडेट्स आप के साथ साझा करते हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a comment