Advantages And Disadvantages Of Computer In Hindi | कंप्यूटर के फायदे और नुकसान

आज के समय में कंप्यूटर का उपयोग हमारी लाइफ में बहुत अहम हो चुका है इस कंप्यूटर के कई सारे फायदे होते हैं तो कई सारे नुकसान भी होते हैं इसलिए आज की इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर के फायदे और नुकसान के बारे में बात करने वाले हैं।

के फायदे और नुकसान

इस आर्टिकल में आपको advantages and disadvantages of computer in Hindi के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको कंप्यूटर के फायदे और नुकसान के बारे में कहीं और सर्च करने की आवश्यकता नहीं रहेगी तो चलिए जानते हैं कंप्यूटर के फायदे और नुकसान के बारे में विस्तार पूर्वक।

Advantages And Disadvantages Of Computer In Hindi

किसी भी कंप्यूटर के उपयोग करने के कई सारे फायदे होते हैं तो उसके कुछ नुकसान भी होते हैं जिसके बारे में आपको निम्नलिखित जानकारी दी गई है।

कम्प्युटर के फायदें – Advantage of Computer in Hindi

 कंप्यूटर का उपयोग करने के कई सारे फायदे होते हैं जिनमें से कुछ फायदे आपको निम्नलिखित दिए गए हैं।

तेज गति

दोस्तों यदि हम कंप्यूटर से होने वाले फायदे की बात करें तो सबसे पहले नंबर पर आता है तेज गति क्योंकि कंप्यूटर से हम जो भी काम करते हैं वह बहुत ही तेजी से हो जाता है और इससे हमारे समय की काफी बचत होती है कंप्यूटर के द्वारा हम उस काम को कुछ ही देर में कर सकते हैं जिसमें हमें बिना कंप्यूटर के कई घंटे लग सकते हैं।

काम की शुद्धता

कंप्यूटर का दूसरा फायदा यह भी होता है कि जो भी हमें काम करने की आवश्यकता होती है यदि हम कंप्यूटर के द्वारा उस कार्य को करते हैं तो काम की शुद्धता बहुत सटीक होती है तथा इसमें कमी होने के कारण बहुत ही कम होते हैं इस कारण से कंप्यूटर किसी भी कार्य को बहुत ही शुद्धता से तथा बहुत अच्छी तरह से परफॉर्म करता है।

भंडारण क्षमता

कंप्यूटर में हम कई सारे फाइल्स और डाटा को स्टोर करके रख सकते हैं कई बार हम कुछ फाइल्स को कहीं पर रख कर भूल जाते हैं या फिर याद रखने में काफी समस्या आती है। कंप्यूटर में छोटी सी जगह में हम लाखों फाइल्स को इकट्ठा करके रख सकते हैं और सिर्फ उसके नाम सर्च कर देने से वह हमारे सामने आ जाती है इसलिए कंप्यूटर का इस्तेमाल भंडारण क्षमता के लिए भी किया जा सकता है।

कार्य विविधता

कंप्यूटर का काम सिर्फ किसी एक या दो कार्यों को करना नहीं है बल्कि आज के जमाने में कंप्यूटर हर वह कार्य कर सकते हैं जो किसी मशीन या इंसान के द्वारा किया जा सकता है जैसे की कैलकुलेशन, करना, सर्चिंग करना कॉलिंग, स्टोरेज इत्यादि बहुत सारे कार्य हैं जो कंप्यूटर से किए जाते हैं।

प्रकृति का रक्षक

आज के समय में कंप्यूटर के उपयोग से पेपर का बहुत सारा कार्य बंद हो चुका है जिससे पेड़ों को काटने की जरूरत काफी कम हो चुकी है क्योंकि कंप्यूटर में डाटा इलेक्ट्रॉनिक रूप मे रहता है तथा एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर पहुंचाया जा सकता है जिसके लिए किसी भी प्रकार के कागज की आवश्यकता नहीं होती है जो कि प्रकृति की रक्षा के लिए काफी अच्छी खबर है।

लागत में कमी

कंप्यूटर इंसानों के बराबर अकेले कार्य कर सकता है जिस कारण से सिर्फ एक कंप्यूटर द्वारा कई मनुष्यों द्वारा किए गए कार्य के बराबर होता है इसलिए इसमें कार्य कराने का खर्च काफी काम आता है जिससे पैसों की बचत भी होती है और इसमें लागत भी बहुत अधिक नहीं आती है।

कम्प्युटर के नुकसान – Disadvantage of Computer in Hindi

अब इस आर्टिकल में हम कंप्यूटर के नुकसान के बारे में बात करने जा रहे हैं जो कि निम्नलिखित दिए गए हैं।

विवेक क्षमता का अभाव

कंप्यूटर का सबसे बड़ा नुकसान यह होता है कि कंप्यूटर में विवेक क्षमता का अभाव होता है आप कंप्यूटर को जितना कमांड अथवा निर्देश देंगे कंप्यूटर आपके उतना ही कार्य करेगा उस से बढ़कर कंप्यूटर 1-bit भी अधिक कार्य नहीं करेगा।

हालांकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा कंप्यूटर में विवेक क्षमता को प्रोग्राम किया जा रहा है परंतु है इंसानों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

मानव पर निर्भर

जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि कंप्यूटर में विवेक क्षमता का अभाव होता है और वह स्वयं से कुछ भी कर नहीं कर सकता है और पूरी तरह से मानव पर निर्भर है मानव कंप्यूटर को जितना कार्य आप देते हैं कंप्यूटर सिर्फ उतना ही कार्य करते हैं।

वातावरण

कंप्यूटर का एक नुकसान यह भी है की कंप्यूटर को सही बातावरण में रखना पड़ता है यदि आप कंप्यूटर को बहुत अधिक तापमान में रखते हैं तो वह बहुत ही जल्दी ही गर्म होने लगेगा और गर्म होकर बंद हो जाएगा यदि कंप्यूटर को आपने किसी बहुत ही ठंडे वातावरण में रखा हुआ है तो कंप्यूटर बहुत ही जल्दी फ्रीज़ होकर बंद हो सकता है इसलिए इसको सही बातावरण में रखने की आवश्यकता होती है।

भावनाएँ नहीं

यह तो आपको पता ही होगा कि कंप्यूटर इस मसीन है तथा इसमें किसी तरह की भावनाए नहीं होती है इसलिए यदि आप अपना कोई भी फाइल या डाटा को डिलीट कर देते हैं तो वह सीधा एक ही क्लिक में आप पूरा डाटा खो सकते हैं क्योंकि एक मशीन है तो किसी भी तरह की कोई खराबी अथवा गलत कमांड आपका पूरा डेटा बर्बाद कर सकती है।

साईबर हमला का खतरा

कंप्यूटर इस्तेमाल करने का कई सारे नुकसान हो सकते हैं जिनमें से एक साइबर सुरक्षा भी शामिल है यदि आप कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आप कंप्यूटर पर इंटरनेट का इस्तेमाल तो करते ही होंगे और इंटरनेट का इस्तेमाल यदि आप सही तरीके से नहीं करते हैं तो आप साइबर हमले के शिकार हो सकते हैं हालांकि एंटीवायरस का उपयोग करके और अनजाने को यूज करें कंप्यूटर का सफलतापूर्वक उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको कंप्यूटर के फायदे और कंप्यूटर के नुकसान के बारे में जानकारी दी है आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी यदि आपको advantages and disadvantages of computer in Hindi के बारे में जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें क्योंकि सुरक्षा सबसे हम मुद्दा होता है और इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो जरूर करें और नोटिफिकेशन वेल को जरूर सब्सक्राइब करें।

ये भी पढ़े –

कम्प्युटर के फायदें क्या है?

तेज गति, काम की शुद्धता, प्रकृति का रक्षक, कार्य विविधता, लागत में कमी इत्यादि कंप्यूटर के फायदे हैं।

कंप्यूटर के नुकसान क्या हैं?

मानव पर निर्भर, साईबर हमला का खतरा, वातावरण, भावनाओ का न होना इत्यादि कोमुटर से नुकसान के अंतर्गत आते है।

Sharing Is Caring:

मैं एक हिंदी ब्लॉगर हूँ, मेरा नाम हरपाल प्रजापति है और यहाँ पर हम इंटरनेट, कंप्यूटर, टेक्नोलॉजी और गेमिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और अपडेट्स आप के साथ साझा करते हैं।

Telegram Group (Join Now) Join Now

Leave a comment